Monday, February 17, 2014

Union Budget 2014

यूनियन बजट 2014 के मुख्य अंश.
82: काले धन के 67 केस की जानकारी मिली.
81: सस्ती- छोटी कार, SUV, बाइक, मोबाइल, साबुन, फ्रिज, टीवी
80: अंतरिम बजट 2014 की बड़ी बातें.
79: इसके साथ पी चिदंबरम का लेखानुदान भाषण खत्म.
78: एक्साइज ड्यूटी में कटौती. 12 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी की.
77: देश में बने मोबाइल फोन सस्ते होंगे.
76: साबुन, फ्रिज, टीवी पर भी ड्यूटी घटाई गई.
75: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं.
74: छोटी कार, स्कूटर, मोटर साइकिल पर एक्साइज टैक्स घटाया.
73: विदेश में गुमनाम भारतीय खातों की जांच में तेजी.
72: आदिवासी मंत्रालय को 4379 करोड़ रुपये दिए.
71: डायरेक्ट फंड ट्रांसफर के तहत 628 करोड़ रुपये दिए.
70: GST लागू करने की जरूरत.
69: एक्सपर्ट मैन्युफैक्चरिंग में टैक्स छूट दी जाए.
68: बुनियादी ढांचे में PPP का सहयोग लिया जाएगा.
67: विदेशी निवेश रोकने वाले काम नहीं किए जाएं.
66: एजुकेशन लोन पर ब्याज छूट से 9 लाख छात्रों को फायदा.
65: 31 मार्च 2009 तक शिक्षा कर्ज लेने वाले छात्रों को राहत. दिसंबर 2013 तक का ब्याज चुकाएगी सरकार.
64: पिछले 10 सालों में शिक्षा लोन लेने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी.
63: 65 हजार करोड़ ईंधन सब्सिडी दी गई.
62: कृषि लोन में 2 फीसदी ब्याज की छूट लागू रहेगी.
61: इस साल 8 हजार से ज्यादा बैंक ब्रांच खुलेंगे.
60: 57 हजार मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट चालू किए.
59: खाद्य सुरक्षा बिल के लिए 1.15 लाख करोड़ दिया.
58: सेना में एक रैंक, एक पेंशन लागू होगा.
57: रक्षा बजट 10 फीसदी बढ़ाया गया.
56: 57 करोड़ आधार कार्ड जारी किए गए.
55: स्किल डेवलपमेंट के लिए 1000 करोड़.
54: रेलवे का अनुदान 26 से बढ़ाकर 29 हजार करोड़ किया.
53: 19 तेल ब्लॉक्स के खुदाई को मंजूरी.
52: अनुसूचित जाति के लिए 200 करोड़ का वेंचर फंड.
51: 3370 करोड़ LPG सब्सिडी के तौर पर दिए.
50: उत्तराखंड के लिए 1200 करोड़ का विशेष फंड.
49: देश में सात नए परमाणु रिएक्टर बन रहे हैं.
48: देश में सात नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं.
47: निर्भया फंड में राशि बढ़ाई गई. 100 करोड़ का फंड दिया गया.
46: टेलीकॉम और एवीएशन में एफडीआई नीति को और उदार बनाया.
45: 263 मिलियन टन अनाज का उत्पादन हुआ.
44: भूमि अधिग्रहण में पारदर्शिता आई.
43: 10 साल में 3 लाख 79 हजार किलोमीटर सड़कें बनीं.
42: पॉलिसी पैरालिसिस का आरोप गलत. 10 साल में 6.6 फीसदी विकास हुआ.
41: देश में चीनी, तिलहन और कपास का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ.
40: 39144 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनाई गईं.
39: विकास में UPA सरकार का कोई मुकाबला नहीं.
38: बिजली उत्पादन भी बढ़ा. 29350 मेगावट की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
37: किसानों को 7.35 लाख करोड़ का कर्ज दिया.
36: नए रेलवे ट्रेक भी बनाए गए.
35: 6 लाख 60 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी.
34: निर्माण क्षेत्र में 10 साल में 10 करोड़ नौकरियों का लक्ष्य.
33: पी चिदंबरम ने कहा, सरकार का घाटा लक्ष्य से कम.
32: देश का कृषि विकास दर 4.6 फीसदी
31: विदेशी मुद्रा भंडार में 1500 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी.
30: पिछले बजट के मुकाबले महंगाई दर घटी.
29: चालू वित्तीय घाटा 88 से घटकर 45 बिलियन डॉलर हुआ.
28: चिदंबरम ने कहा, इस साल वित्तीय घाटा 4.6 फीसदी रहा.
27: पावर, कोल, हाइवे और टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया.
26: सरकार ने निर्यात को बढ़ावा दिया.
25: हंगामे के कारण चिदंबरम ने बीच में ही बजट भाषण रोका.
24: भारत ने आर्थिक संकट का सामना कियाः चिदंबरम
23: पी चिदंबरम ने कहा, महंगाई देश के सामने बड़ी समस्या.
22: लेखानुदान के दौरान लोकसभा में हंगामा.
21: वित्त मंत्री पी चिदंबरम पेश कर रहे हैं लेखानुदान.
20: लोकसभा स्टूडियो से बजट भाषण पढ़ सकते हैं चिदंबरमः कमलनाथ
19: लोकसभा की कार्यवाही शुरू, तेलंगाना को लेकर हंगामा. तेलंगाना के विरोध में सीमांध्र सांसद कर रहे हैं नारेबाजी.
18: बजट से पहले सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त.
17: वित्त राज्यमंत्री जेडी सलेम ने कहा- इस बजट से कोई निराश नहीं होगा.
16: वित्त मंत्री पी. चिदंबरम वित्त मंत्रालय पहुंचे.
15: बजट पेश करने के लिए संसद भवन पहुंचे वित्त मंत्री पी चिदंबरम.
14: बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि कांग्रेस ने पिछले नौ सालों से आम जनता को बस महंगाई ही दी है.
13: संसद लाए गए गए बजट के दस्तावेज.
12: सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा है कि उन्हें आम बजट से कोई उम्मीद नहीं है. उन्होंने साथ ही कहा कि मौजूदा वित्त मंत्री पी चिदंबरम से भी उन्हें कोई उम्मीद नहीं है.
11: बजट के पहले शेयर बाजार ने दिखाया बेहतर रुझान,बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स-निफ्टी में भी उछाल.
10: आम बटज में टीवी, फ्रिज और मोबाइल फोन हो सकते हैं महंगे.
9: चिदंबरम को बजट में सरकार के चुनावी वायदों को पूरा करने के लिए योजनाओं तथा कार्य्रकमों के लिए धन का प्रावधान भी करना होगा.
8: अगर चुनाव 2014 में होते हैं तो इससे पहले अंतरिम बजट ही पेश किया जा सकेगा.
7: देश में आम चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने हैं इसलिए यह इस सरकार का अंतिम पूर्ण आम बजट होगा.
6: गौर करने वाली बात है कि इससे पहले मोरारजी देसाई ने ही आठ बार आम बजट पेश किया था.
5: चिदंबरम को घटती वृद्धि दर पर काबू पाने तथा राजकोषीय घाटे को 4.8 प्रतिशत पर नियंत्रित करने की जमीनी वास्तविकताओं से भी जूझना होगा.
4: वित्त मंत्री पी चिदंबरम सोमवार को अपना आठवां बजट भाषण पढ़ेंगे तो उनके सामने हर देश के हर मतदाता को चेहरे पर मुस्कुराहट देखने की बड़ी चुनौती होगी.
3: आम चुनाव से पहले अपने इस अंतिम आम बजट में वह वेतनभोगियों तथा आम लोगों के लिए कुछ रियायतों की घोषणा कर सकती है.
2: बजट में वित्तमंत्री पी चिदंबरम वृद्धि दर व चुनावी साल की जटिलताओं को साधने की कोशिश करेंगे.
1: यूपीए सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट आज पेश करने जा रही है.

No comments: